(incubating) | The Free and Open Productivity Suite


OpenOffice.org उत्पाद/प्रोडक्ट

OpenOffice.org एक ऑफिस-सूट् है, जो हर व्यक्ति के लिए फ्री (स्वत्रंता से काम एवं वितरण करने के लिए) है।

इसमें नीचे दिये गये मोड्यूल्स हैं।

  • Writer/लेखक (लेखन, लेख लिखने एवं वेब-पेज् बनाने के लिए)।
  • Calc/गणक (गणना)।
  • Draw/चित्रकला (रेखाचित्र बनाने के लिए)।
  • Impress/प्रस्तुति (स्लाइड बनाने के लिए और प्रस्तुत करने के लिए)।
  • Formula-editor/फॉरमुला एडिटर (सूत्र बनाने के लिए)।
  • Database module/डेटाबेस मोड्यूल् (अभी पूरा नहीं है, आपको अलग से कोई और डेटाबेस ड्रॉइवर इन्सटॉल करना पड़ेगा)।

अगर इसके कार्य-प्रणाली एवं विशेषताओं पर द्रष्टि डालें, तो यह सभी लोकप्रिय एवं जाने-पहचाने ऑफिस-सूट् (जो फ्री भी नहीं है) के तुलनीय है, जैसे, MS-Office।

कुछ जानकारी के लिए आप यहाँ देख सकते हैं।

आप लगभग सभी MS-Office लेखपत्र (Word, Excel, Powerpoint) बिना किसी कठिनाई के खोल सकते हैं, उनमें कुछ काम कर सकते हैं और सुरक्षित (संचित) रख सकते है, या तो नेटिव OpenOffice फॉरमैट में, या (अगर आप चाहे) मूल रचना में। मैक्रो रऩ नहीं करना OpenOffice.org की एक बड़ी कमी है, पर वो सुरक्षित होते है, क्योंकि आप फिर से लेखपत्र में MS-Office के द्दारा काम करना चाह सकते है।
यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि MS Office के फाइल फॉरमैट्स का वर्णन नहीं है (Microsoft उन्हे बाहर प्रकट नहीं करते)। अगर आपके पास कोई ऐसा MS-Office डॉक्यूमैंट है, जो OpenOffice.org के द्दारा खुल नहीं रहा है, तो आप हमें इसके बारे में "मामला" बनाकर बताइऐ। जिससे कि हम उसमे सुधार कर सकें।

मामलाओं के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यह देखिए।

आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि OpenOffice.org का कार्य अभी खत्म नहीं हुआ है (जैसे कोई भी जटिल सॉफ्टवेयर में कार्य कभी खत्म नहीं होता)। इसमें अब भी त्रुटि एवं अपूर्णता हो सकते है। अधिकांश कार्यों के लिए OpenOffice.org 1.0 बहुत अच्छा है।

StarOffice 6.0 और OpenOffice.org 1.0

StarOffice 6.0 के कीमत होते है (फ्री नहीं है)।StarOffice 6.0 एवं OpenOffice.org दोनो एक ही मूल पर आधारित है, ये एक-दूसरे के काफी ज़्यादा समान है। दोनो में भिन्नता है कि, कुछ StarOffice 6.0 के भाग OpenOffice.org में नहीं हो सकते, जैसे

  • शब्दकोश StarOffice 6.0 में एक से ज्यादा भाषाओं के लिए है, पर OpenOffice.org में अंग्रेजी के लिए ही।
  • डेटाबेस के लिए अच्छी सहायता है।
  • चित्र, साँचो के बड़े संग्रह।
  • इत्यादि...
StarOffice के एक अधिकार-पत्र (लाइसैंस) लगभग 100 यूरो के लिए आ सकते है, जो काफी कम है इतने बड़े सॉफ्टवेयर के लिए। इस पैसे के लिए आपको Sun से अधिकारतः सहायता भी मिलेगी। कृप्या अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट Sun Microsystems में देखिए। इस सॉफ्टवेयर को चुनना काफी उपयोगी है, बस ऐसे बाधा नहीं होनी चाहिए कि यह आपकी भाषा में उपलब्ध नहीं है, या आप इसके लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहते।

भारतीय OO.o टीम



 

 

 
प्रस्तावना
उत्पाद
विवरण
डाउनलोड
CD-ROM
अक्षर की जाँच
स्क्रीनशॉट
परियोजना/प्रोजेक्ट
पृष्ठभाग
FAQ
सहायता
मेलिंग लिस्ट
लेखपत्र
योगदान
-कैसे?
त्रुटि/बग्स का खबर करना
संपर्क
मेलिंग लिस्ट
हमारे बारे में
पता
अन्य
संसाधन
कुछ लिंक्स
धन्यवाद
नियमानुकूल

Copyright & License | Contact Us

Apache and the Apache feather logos are trademarks of The Apache Software Foundation. OpenOffice.org and the seagull logo are registered trademarks of The Apache Software Foundation. Other names appearing on the site may be trademarks of their respective owners.

Apache OpenOffice is an effort undergoing incubation at The Apache Software Foundation (ASF), sponsored by the Apache Incubator. Incubation is required of all newly accepted projects until a further review indicates that the infrastructure, communications, and decision making process have stabilized in a manner consistent with other successful ASF projects. While incubation status is not necessarily a reflection of the completeness or stability of the code, it does indicate that the project has yet to be fully endorsed by the ASF.