(incubating) | The Free and Open Productivity Suite


त्रुटियों को भेजे

ऐसे व्यक्ति जो प्रोग्रामर नहीं है वो भी OpenOffice.org सॉफ्टवेयर में सुधार करने में मदद कर सकते हैं - कार्यकर्ताओं (डेवलपर) को त्रुटियों और अपूर्णता की जानकारी दे कर। अधिकतर कार्यकर्ता आपकी रिपोर्ट को गम्भीरता से लेते है। आज तक OpenOffice.org में बहुत सी त्रटियाँ एसे ही दूर हुई है।

Issuezilla, जो OpenOffice.org में त्रुटि को जानने वाली(bug tracking) प्रणाली है, यह केवल अंग्रेजी में ही है। इसलिए आपको अंग्रेजी के बारे में थोड़ी जानकारी होनी चाहिए। लेकिन तब भी यह आपको कोई सूचना देने में कठिनाई नहीं पहुँचायेगी।

अंग्रेजी भाषा का शब्द "issue" का यहाँ मतलब है: कोई गलती या त्रुटि। जब आपको OpenOffice.org में काम करते या कुछ चैक करते समय कोई गलती मालूम चले, और आपको लगे कि यह कोई अपूर्णता या गलती है, तो आप एक "issue" (मामला) बना सकते हैं।

इसे करने के लिए आपको OpenOffice.org प्रोजेक्ट में एक सदस्य के रूप में जुड़ना पड़ेगा। यह ज़्यादा कुछ नहीं है, बस आपके ईमेल की जानकारी प्रोजेक्ट में लगा देते हैं, ताकि जब भी आपके बनाये गये मामले मे कुछ बदलाव आ जाते हैं (शायद सुलझ जाये), तो आपको ईमेल मिलता रहे। जुड़ने या लोगिन (Login) करने के लिए यहाँ देखिए। ध्यान दीजिए कि आपके ब्रॉउजर में कुकीज़ लागु हो।

निःसन्देह, यह सम्भव है कि आपके द्दारा बनाया गया मामला किसी और व्यक्ति ने भी बनाया हो। इसलिए पहले अच्छा है कि आप Issuezilla में खोजें। यह थोड़ा मुश्किल है, पर ज़्यादातर आपको कुछ फील्ड ही भरना पड़ेगे। अधिकतर "दशा" (STATUS) के सभी विकल्पों को चुनने से ( इसके लिए "UNCONFIRMED" पर क्लिक कीजिए, तब, shift कुँजी को दबाते हुए, "CLOSED" पर क्लिक कीजिए), नये बिल्डों में उन गलतियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है, जिनके हल हो चुके हैं। इस तरह ऐसे मामले दिखाई देंगे, जो पहले ही सुलझ गये है, उन उत्पादों में भी जो रिलीज़ भी नहीं हुए। तब, आप कुछ अंग्रेजी भाषा में "Summary" या "A description entry" भरे। यह शब्द मामले का संक्षिप्त वर्णन होना चाहिए। फिर आप परिणाम देखने के लिए "submit" पर क्लिक कीजिए। अगर लिस्ट में आपके जैसा मामला नहीं है तो, आप आगे बढ़ सकते हैं। क्लिक कीजिए "नया मामला भरिए"

अब, बताइए OpenOffice.org के किस भाग में गलती है। यदि आपको पूर्ण विश्वास नहीं है तब भी आप एक संभव चुनिए।

अब आप अपना मामला भर सकते हैं। कार्यकर्ताओं को त्रुटियों के बारे मे ज़्यादा से ज़्यादा सूचनाएँ दीजिए। बताइए किस तरह से गलती हुई है। कृप्या मामला लिखने के लिए बिन्दुओं, को मामला भरने से पहले पढ़ लीजिए। यह पेज में दिए फील्ड को वर्णित करता है।

यदि आप OpenOffice हिन्दी बिल्ड को उपयोग कर रहे है, तब अंग्रेजी में मामला लिखना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि आपके मेनु, डॉयलोग का नामकरण अंग्रेजी से अलग हो सकता है। ऐसे अवसर पर आप हमसे संपर्क कीजिए

भारतीय OO.o टीम



 

 

 
प्रस्तावना
उत्पाद
विवरण
डाउनलोड
CD-ROM
अक्षर की जाँच
स्क्रीनशॉट
परियोजना/प्रोजेक्ट
पृष्ठभाग
FAQ
सहायता
मेलिंग लिस्ट
लेखपत्र
योगदान
-कैसे?
त्रुटि/बग्स का खबर करना
संपर्क
मेलिंग लिस्ट
हमारे बारे में
पता
अन्य
संसाधन
कुछ लिंक्स
धन्यवाद
नियमानुकूल

Copyright & License | Contact Us

Apache and the Apache feather logos are trademarks of The Apache Software Foundation. OpenOffice.org and the seagull logo are registered trademarks of The Apache Software Foundation. Other names appearing on the site may be trademarks of their respective owners.

Apache OpenOffice is an effort undergoing incubation at The Apache Software Foundation (ASF), sponsored by the Apache Incubator. Incubation is required of all newly accepted projects until a further review indicates that the infrastructure, communications, and decision making process have stabilized in a manner consistent with other successful ASF projects. While incubation status is not necessarily a reflection of the completeness or stability of the code, it does indicate that the project has yet to be fully endorsed by the ASF.